बागडोगरा जा रहा इंडिगो का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण शनिवार दोपहर दिल्ली लौट आया। जहां एक सूत्र ने कहा कि विमान ने तकनीकी समस्या के कारण आपात लैंडिंग की, वहीं इंडिगो ने कहा कि दिल्ली से बागडोगरा जाने वाली उड़ान 6ई 6282 एहतियात के तौर पर दिल्ली लौट आई।
इंडिगो ने एक बयान में कहा, “पायलट ने एक तकनीकी समस्या देखी और वापस लौटने का अनुरोध किया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और आवश्यक निरीक्षण किया जा रहा है। यात्रियों को बागडोगरा ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया गया था।”
सूत्र के मुताबिक, जहाज पर 200 से ज्यादा लोग सवार थे।