भगवन वाल्मीकि ने न्याय व समता के साथ संघर्ष का उदघोष किया-विराजसगर दास

Array

लखनऊ 20 अक्टूबर 2021
      बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन श्री विराजसागर दास ने भगवान वाल्मीकि जयंती पर परिबर्तन चौक जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन किया,वहां वाल्मीकि समाज ने उनका भव्य स्वागत किया।
       इस अवसर पर बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन व सामाजिक दायित्वो का ह्रदय से निर्वहन करने में अग्रणी रहने वाले श्री विराजसागर दास ने कहा कि भगवन वाल्मीकि ने न्याय व समता के साथ संघर्ष का उदघोष कर राष्ट्र को ही नही विश्व को प्रकाशमान किया,भगवान वाल्मीक के सन्देश से समाज हर दिन हर पल  प्रेरणा प्राप्त करता है.उनके सन्देश उनका जीवन मानवता के प्रति समर्पित था उनके वंशज ही नही समूचा भारत भगवान वाल्मीकि के प्रति नमन करते हुए उनके सन्देश को आत्मसात कर कृतज्ञ है।
उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जैसे महापुरुषों के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेकर समाज मे करुणा,दया,बंधुत्व का भाव उतपन्न करना ही उनके प्रति सच्चे ह्रदय से नमन करना है।
इस अवसर पर कमल वाल्मीकि,चौधरी वीर सिंह,रवि वाल्मीकि,अनिल वाल्मीकि,धर्मेंद्र वाल्मीकि,अमन वाल्मीकि,मनोज वाल्मीकि आदि ने श्री विराजसागर दास का परिवर्तन चौक पर भगवान वाल्मीकि जयंती पर उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया।

admin
Author: admin

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d bloggers like this: